बुजुर्ग ने एसपी ऑफिस पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत वापस मांगी जमीन
शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के बेरजा गांव में गोद लिए बेटे ने भरण पोषण का वादा कर बुजुर्ग की 8 वीघा जमीन धोखे से अपने नाम कर ली। उसके बाद बुजुर्ग को धक्के देकर घर से निकाल दिया। पीड़ित बुजुर्ग ने गुरुवार को इसकी शिकायत एसपी ऑफिस पहुंचकर दर्ज कराते हुए पुलिस से गोद लिए बेटे के खिलाफ कार्रवाई किए जाने और उसकी जमीन उसे वापस दिलाए जाने की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार पुख्खों जाटव उम्र 70 साल निवासी बेरजा ने बताया कि उसकी कोई औलाद नहीं है। पत्नी की मौत के बाद उसने छोटे भाई के बेटे को गोद ले लिया जिसने भरण पोषण का वादा कर उसकी 8 वीघा जमीन अपने नाम कर ली। अब गोद लिया बेटा उसे ना तो खाना दे रहा और ना ही घर में रख रहा। ऐसे में उसे गांव में दर-दर भटक कर भीख मांग कर गुजर बसर करना पड़ रहा है।पुख्खों जाटव ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर गोद लिए बेटे के खिलाफ कार्रवाई किए जाने और उसकी जमीन वापस दिलाए जाने की गुहार पुलिस अधीक्षक से लगाई है।

भरण पोषण का वादा कर बुजुर्ग से नाम करा ली 8 वीघा जमीन, अब गोद लिए बेटे ने बुजुर्ग को धक्के देकर घर से निकला / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फोरलेन पुल के नीचे रात में खड़ी थी बोलेरो, पुलिस ने घेरा तो खुला हथियारों का राज; 4 गिरफ्तार / Shivpuri News
- भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग संपन्न, किसान हित और ग्राम विकास की कार्ययोजना पर मंथन / Shivpuri News
- पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: 4 हजार से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, स्मृति पांडे को मिला गोल्ड मेडल / Shivpuri News
- सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाना पड़ा महंगा: आदित्य मनु शर्मा पर बीएनएस धारा 223(a) के तहत मामला दर्ज / Shivpuri News
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment