शिवपुरी: जिले के सीहोर थाना क्षेत्र के कालीपहाड़ी गांव में नवविवाहिता से गैंगरेप के आरोपियों द्वारा पीड़िता के परिवार को धमकाने का मामला सामने आया है। जमानत पर छूटे आरोपियों ने राजीनामा के लिए ना केवल पीड़िता के परिवार को धमकाया बल्कि आरोप है कि उन्होंने हवाई फायर कर केस में राजीनामा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता ने बुधवार को इसकी शिकायत अपने परिवार के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर दर्ज कराई और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार सीहोर थाना क्षेत्र के काली पहाड़ी गांव की रहने वाली गैंगरेप पीड़िता की मां ने बताया कि गांव के ही देशराज, गजेन्द्र, धमेन्द्र और सूखा ने 1 साल पहले उसकी बेटी के साथ उसे समय गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया जब वह शौच के लिए घर से बाहर गई थी। इस मामले में पुलिस ने गैंगरेप का मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लेकिन एक साल बाद आरोपी जमानत पर छूट कर बाहर आ गए और अब गैंगरेप केस में राजीनामा करने के लिए परिवार को धमका रहे हैं। इसके लिए बीते रोज आरोपियों ने घर पर आकर हवाई फायर किया।गोली सीधे हमारे घर से दरवाजे में जाकर लगी।पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई लेकिन आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की जिसके बाद बुधवार को इस मामले की शिकायत पीड़िता ने अपने परिवार के साथ एसपी ऑफिस में दर्ज कराते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

नवविवाहिता से गैंगरेप के आरोपियों ने राजीनामा के लिए पीड़िता के परिवार को धमकाया किया हवाई फायर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment