Press "Enter" to skip to content

ट्रक में पीछे से घुसा आईसर कैंटर ट्रक ड्राइवर और हेल्पर हुए घायल, रोड पर गाय आने से इमरजेंसी ब्रेक लगाने से हुआ हादसा / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की सीमा से होकर गुजरने वाले आगरा मुंबई नेशनल हाईवे पर बुधवार की सुबह एक तेज रफ्तार आयशर कैंटर ट्रक आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसा इस हादसे में आयशर कैंटर ट्रक का ड्राइवर और हेल्पर घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार आयशर कैंटर ट्रक के ड्राइवर चेतन प्रकाश ने बताया कि वह अपने हेल्पर गुरमीत यादव के साथ ट्रक लेकर अपने गांव से शाबदा जा रहा था। इसी दौरान फोरलेन हाईवे पर पडौरा गांव के पास आगे चल रहे ट्रक के आगे गाय आने से ट्रक चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए जिससे उसका ट्रक आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा भिड़ा, इस हादसे में ड्राइवर चेतन प्रकाश और हेल्पर गुरमीत यादव गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!