Press "Enter" to skip to content

ब्राह्मण समाज के होली मिलन समारोह में पहुंचे सिंधिया: बोले- जो राम में विश्वास नहीं रखते वो रामलीला मैदान में आस्था रखते हैं / Shivpuri News

शिवपुरी: गुना-शिवपुरी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया मंगलवार को शिवपुरी शहर में आयोजित ब्राह्मण समाज के होली मिलन समारोह में शामिल हुए। उनके साथ मध्यप्रदेश शासन में रहे पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और भाजपा के स्टार प्रचारक पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी भी मौजूद रहे। जहां ब्राह्मण समाज द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि ब्राह्मण सदैव सनातन के रक्षक रहे हैं। वहीं अब भाजपा सिर्फ ऐसी पार्टी बची है। जो सनातन धर्म की न केवल रक्षा कर रही है बल्कि उसे आगे भी बड़ा रही है। जबकि देश की अन्य पार्टियां सनातन को खत्म करने में लगी हुई हैं। ऐसे लोगों को बाहर का रास्ता दिखाने का काम ब्राह्मण समाज को करना होगा।

जो राम में विश्वास नहीं रखते वो रामलीला मैदान में आस्था रखते हैं

सिंधिया ने विरोधी दलों और खासकर गांधी परिवार पर अप्रत्यक्ष तौर पर हमला बोलते हुए कहा कि मुझे आश्चर्य हो रहा है कि जिन दलों ने भगवान श्री राम मंदिर के प्राणप्रतिष्ठा के आमंत्रण को अस्वीकार कर दिया। जिन लोगों भगवान राम की आस्था को ठुकराते हुए भगवान राम की पूजा अर्चना करने से मना कर दिया था। जो लोग राम मंदिर में नहीं जाना चाहते वही लोग पीएम नरेंद्र मोदी के विरुद्ध रामलीला मैदान में रैली कर रहे हैं। ये लोग राम में आस्था नहीं रखते ये लोग रामलीला मैदान में आस्था रखते हैं।

नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस व उनके प्रत्याशी पर बोला हमला

कार्यक्रम के दौरान एमपी के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भाजपा प्रत्याशी को वोट करने की अपील ब्राह्मण समाज से की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस व कांग्रेस प्रत्याशी पर हमला बोलते हुए कहा कि आप कांग्रेस को वोट करते हैं तो आपका वोट कांग्रेस प्रत्याशी के परिवार के भले के लिए जाएगा औऱ अगर आप भाजपा को वोट करते हैं तो आपका वोट सनातन संस्कृति और शिवपुरी के विकास के लिए जाएगा। जब आप कमल का बटन दबाएंगे तो वह आतंकवाद के खिलाफ होगा जो सीमा पर तैनात सैनिकों के बाजुओं को मजबूत करेगा।

केंद्र में सरकार बनते ही पाकिस्तान में फिर दहशत फैल जाएगी। इस दौरान नरोत्तम मिश्रा ने दिग्गविजय सिंह को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि बगल में चुनाव लग रहे दिग्विजय सिंह को पाकिस्तान जिंदाबाद, काजी जिन्दावाद का नारा सुनाई देता है। ये ऐसी दूसरी पार्टी के लोग है। नरोत्तम ने कहा कि ये फूके बल्ब है जिनमें कभी रौशनी नहीं आ सकती।

बता दें कि कार्यक्रम के दौरान पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और भाजपा के स्टार प्रचारक पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने ब्राह्मण समाज से भाजपा को वोट करने की अपील की।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!