Press "Enter" to skip to content

आज नॉमिनेशन करेंगे राजस्थान के कई बड़े नेता: तीसरी बार नामांकन भरेंगे कोटा से बिरला, गहलोत-डोटासरा जाएंगे भीलवाडा से जोशी की रैली में /राजस्थान

कोटा/जालोर/पाली/भीलवाड़ा

लोकसभा चुनाव के नॉमिनेशन के दूसरे चरण में बुधवार को नामांकन दाखिल करने का सिलसिला शुरू हो चुका है। दूसरे चरण के लिए 4 अप्रैल को नामांकन का आखिरी दिन है। कई बड़े नेता आज नॉमिनेशन करने जा रहे हैं।

इनमें भीलवाड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी सीपी जोशी, कोटा से भाजपा प्रत्याशी ओम बिरला, पाली से भाजपा प्रत्याशी पीपी चौधरी, बाड़मेर से कांग्रेस प्रत्याशी उम्मेदाराम बेनीवाल और जालोर-सिरोही सीट से भाजपा प्रत्याशी लुंबाराम चौधरी नामांकन भरेंगे।

सीएम भजनलाल शर्मा, पूर्व सीएम अशोक गहलोत, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट सहित तमाम नेता अपनी-अपनी पार्टियों के प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा भी करेंगे।

झालावाड़-बारां से कांग्रेस प्रत्याशी उर्मिला जैन भाया ने नामांकन किया

झालावाड़-बारां से कांग्रेस प्रत्याशी उर्मिला जैन भाया ने 11:30 बजे नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया भी मौजूद रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!