शिवपुरी: जिले के करैरा थाना के सुनारी चौकी क्षेत्र के छिरारी गांव में एक 14 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर जंगल में ले जाकर रेप के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी व उसके मामा के लड़के को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक 14 साल की नाबालिग 26 मार्च को वह मेला देखकर अपने घर लौट रही थी तभी गांव का रहने वाला संजू परिहार उसे मिल गया था। इसके साथ बाइक पर उसके मामा का बेटा गिल्ला पुत्र दोलत परिहार और उसका दिनारा का रहने वाला फूफा मोहन परिहार भी था।
तीनों ने मिलकर उसे बाइक पर जबरदस्ती बैठाकर जंगल की ओर ले गए थे। जहां संजू परिहार ने उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने उसी दिन अपहरण मामला दर्ज कर उसी दिन जंगल में सर्चिंग कर नाबालिग को बरामद कर लिया। नाबालिग के बयानों के बाद दर्ज मामले में पॉक्सो एक्ट, रेप की धाराओं में इजाफा कर लिया था।
इस मामले में पुलिस मुख्य आरोपी संजू परिहार के फूफा मोहन परिहार को मौके से गिरफ्तार कर चुकी थी। लेकिन मुख्य आरोपी संजू परिहार (24) और उसके मामा के बेटे गिल्ला पुत्र दोलत परिहार (28) फरार चल रहे थे। जिन्हें पुलिस ने सिसौद चौराहे से गिरफ्तार कर लिया है।

14 वर्षीय नाबालिग के साथ रेप का आरोपी गिरफ्तार: अपहरण कर जंगल में ले जाकर दुष्कर्म का आरोप था / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment