शिवपुरी: जिले के करैरा थाना की सुनारी चौकी पुलिस ने देशी शराब की दस पेटी के साथ एक बाइक सवार आरोपी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी चुनावी माहौल के बीच शराब की पेटियों को कहां से और क्यों ला रहा था। इसकी पूछताछ पुलिस कर रही है।
करैरा थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने बताया कि सुनारी चौकी प्रभारी योगेंद्र सिंह ने अवैध शराब की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अंदोरा गांव की नहर किनारे से एक बाइक सवार के पास से देशी शराब की 5 पेटियों को ले जाते हुए पकड़ा था।
पूछताछ में उसने अपना नाम रामू उर्फ रामबीर पुत्र हनुमंत सिंह रावत (43) निवासी अंदोरा का होना बताया था। पुलिस ने शराब की जानकारी के लिए सख्ती से पूछताछ की थी। जहां आरोपी के खेत से 5 देशी शराब की पेटियों को बरामद कर लिया था।
पुलिस ने 10 देशी शराब की पेटी, बाइक को जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गौरतलब है कि पकड़े गए आरोपी पर 7 मामले पहले से ही दर्ज है।

शराब की 10 पेटी के साथ आरोपी गिरफ्तार: पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत दर्ज मामला किया / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment