शिवपुरी: शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र के फक्कड़ कालोनी की रहने वाली एक 45 साल की महिला की 31 मार्च की रात जिला अस्पताल में मौत हो गई थी। आज महिला के बेटे ने जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और सीएमएचओ से अस्पताल प्रवंधन पर बदसुलूकी और उपचार में लापरवाही बरतने की शिकायत दर्ज कराते हुए कार्यवाही की मांग की है। बेटे के कहना है कि उपचार के दौरान वरती गई लापरवाही के चलते उसकी मां की जान चली गई।
फक्कड़ कालोनी के रहने वाले बृजेन्द्र सिंह चौहान पुत्र कृपाल सिंह चौहान ने बताया कि 31 मार्च की रात 1 बजे उसकी मां को सीने में दर्द हुआ था। रात डेढ़ बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराने ले गए थे। जहां काउंटर पर भर्ती का पर्चा बनाने में ड्यूटी स्टाफ ने 20 मिनिट लगा दिए थे। इसके बाद स्टाफ ने उन्हें आईसीयू में भर्ती न करते हुए उन्हें मेडिकल वार्ड में जमीन पर लिटा कर भर्ती किया गया। मां की तबियत बिगड़ती जा रही थी। डॉक्टर और नर्सिग स्टाफ से उचित उपचार की फ़रियाद लगाईं थी। लेकिन ड्यूटी डॉक्टर और नर्सों द्वारा अभद्रता की गई थी।
बृजेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि सुबह 7 बजे उसकी मां की मौत हो गई थी। इसके बाद जब उपचार में बरती गई लापरवाही की शिकायत सिविल सर्जन की तो उनके द्वारा अभद्र व्यवहार करते हुए मां के शव को बाहर फिकवाने के बात कही गई और मेरे हस्ताक्षर करवा लिए गए। इसकी मां की मौत उपचार में बरती गई लापरवाही के चलते हुई है। इसी के कारण उसने जिला अस्पताल के डॉक्टरों, स्टॉप और नर्श के द्वारा बरती गई लापरवाही पर कार्यवाही की मांग को लेकर शिकायत दर्ज कराई है।

डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ की लापरवाही के चलते हुई थी मां की मौत: कलेक्टर, एसपी, CMHO से बेटे ने की शिकायत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फोरलेन पुल के नीचे रात में खड़ी थी बोलेरो, पुलिस ने घेरा तो खुला हथियारों का राज; 4 गिरफ्तार / Shivpuri News
- भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग संपन्न, किसान हित और ग्राम विकास की कार्ययोजना पर मंथन / Shivpuri News
- पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: 4 हजार से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, स्मृति पांडे को मिला गोल्ड मेडल / Shivpuri News
- सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाना पड़ा महंगा: आदित्य मनु शर्मा पर बीएनएस धारा 223(a) के तहत मामला दर्ज / Shivpuri News
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment