Press "Enter" to skip to content

16 साल की नाबालिग लड़की को भगा ले गया शराब ठेकेदार का  गुर्गा, पिता ने एसपी से लगाई बेटी को खोजने की गुहार / Shivpuri News

शिवपुरी: खबर शिवपुरी जिले के एसपी ऑफिस से है. जहां मंगलवार को एक पिता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर अपनी नाबालिग बेटी को खोजने की गुहार पुलिस से लगाई। जिस पर पुलिस अधीक्षक हेल्प डेस्क से पीड़ित को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
जानकारी के अनुसार बैराड़ थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने मंगलवार को एसपी ऑफिस में आवेदन देकर बताया कि कक्षा 9 में पढ़ने वाली उसकी 16 साल की नाबालिग बेटी को शराब ठेकेदार का कर्मचारी अजय राय प्रेम जाल में फंसा कर भाग ले गया। पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट बैराड़ थाने में दर्ज कराई लेकिन एक पखवाड़ा गुजर जाने के बाद भी पुलिस अब तक नाबालिग का कोई सुराग नहीं लगा सकी है। इससे परेशान पीड़ित ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर एसपी से बेटी को खोजने की गुहार लगाई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!