शिवपुरी: सिरसौद पुलिस की जुआ खेलने बालों के खिलाफ कार्यवाही, पुलिस थाना सिरसौद द्वारा जुआ के ठिकाने पर दविश देकर 11200 रूपए किए जप्त.
सिरसौद थाना प्रभारी मुकेश दुबोलिया को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कुश्यारा में सुरेश गोस्वामी की गुमटी के पास दो लोग रूपए पैसो से हार जीत का दांव लगाकर ताश पत्तो से जुआ खेल रहे थे थाना प्रभारी सिरसौद उनि मुकेश दुबोलिया के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखविर के बताए स्थान पर पहुँचकर दो व्यक्ति राजकुमार शाक्य पुत्र तेजा शाक्य उम्र 29 साल ,प्रदीप रावत पुत्र विजय सिंह रावत उम्र 27 साल निवासीगण ग्राम कुश्यारा को घेर कर पकडा जिनसे 11200 रूपये जप्त किए.
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना सिरसौद उनि.मुकेश दुवोलिया, प्रआर.348 बाबूलाल ,प्र.आर.1000 सोनू. रजक, आर.760 संजीव शर्मा आर.613 मनोज कुमार,आर.216 विक्रम सिंह, आर. चालक 501 राजेश मिश्रा की विशेष भूमिका रही.






Be First to Comment