Press "Enter" to skip to content

राज्यमंत्री से की ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण में सिफारिश करने मांग | Shivpuri News

ओबीसी महासभा ने सौंपा पीडब्लूडी मंत्री को ज्ञापन
शिवपुरी। अखिल भारतीय ओबीसी महासभा ने पिछड़े वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने की मांग करते हुए राज्यमंत्री सुरेश रांठखेड़ा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि आप मंत्री परिषद में इस बात की सिफारिश करें। प्रदेश में पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण देने का नियम पूर्व कांग्रेस सरकार ने बनाया था मगर इसे हाइकोर्ट में चुनौती दे दी गई अब वर्तमान में भाजपा सरकार है और वहां भाजपा सरकार की ओर से पैरवी होनी है तो इस सम्बंध में भाजपा ओबीसी के संबंध में मजबूती से अपना पक्ष रखें जिससे पिछड़े वर्ग को उनका हक मिल सके। राज्यमंत्री ने भी ओबीसी महासभा के प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि वे भी सरकार से ओबीसी को आरक्षण का लाभ दिए जाने की मांग करेंगे। राज्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने वालों में ओबीसी महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश धाकड़, ओबीसी यूनाइटेड फ्रंट के जिलाध्यक्ष एडवोकेट रामस्वरूप बघेल, अनिल कुशवाह, बृजेशसिंह यादव, दिलीप राठौर, रवि सेन, भमरसिंह धाकड़ (जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा ओबीसी), निर्मल राठौर, नरेश कुशवाह, प्रेम कंसाना, नरेन्द्र रावत शामिल थे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!