लखनऊ

लोकसभा चुनाव से पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने 4 फ्रंटल विंग अध्यक्ष और पदाधिकारियों के साथ ब्लू प्रिंट तैयार किया। यूपी की 404 विधानसभा क्षेत्रों में 2019 के चुनाव में बूथ पर सहयोग नहीं मिलने वाले 25 हजार बूथ पर मेहनत की जाएगी।
यहां 10-10 नए यूथ सदस्य बनाए जाएंगे। टारगेट टाइम 10 दिन रखा गया है। पार्टी सोर्स के मुताबिक, BJP के बूथ मैनेजमेंट और पन्ना प्रमुख के खिलाफ यह रणनीति तैनात की गई है।
बता दें कि पिछले साल यूपी में 1.64 लाख बूथ थे। वोटर्स बढ़ने के बाद बूथ 1.74 लाख से ज्यादा हो गए। समाजवादी युवजन सभा, लोहिया वाहिनी, समाजवादी छात्रसभा और यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय एवं प्रदेश के अध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद थे।

सपा विंग पदाधिकारियों ने अखिलेश यादव को संविधान बचाने के लिए पुस्तक भेंट किया।
अब बताते हैं कि हारे हुए बूथ पर सपा के फ्रंटल विंग क्या-कुछ करेंगे…
फ्रंटल विंग बूथ मजबूत करने वाले चेहरे चुनेगी
सपा यूपी के सभी बूथ पर अपने एजेंट बना रही है, कुछ पर पहले से एजेंट हैं। 25 हजार बूथ ऐसे हैं, जिस पर सपा चुनाव हार गई थी। अखिलेश ने कहा था कि हम हारे हुए सभी बूथ पर 10-10 सदस्य बनाएंगे। इनका चयन फ्रंटल विंग के पदाधिकारी करेंगे।
अखिलेश ने कहा कि यूपी में हारे हुए बूथ पर जो पार्टी के एजेंट हैं, उनके अलावा फ्रंटल विंग के सदस्य 10 नए बूथ सदस्यों को जोड़ेंगे।

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी संविधान रक्षक की भूमिका में है। बूथ स्तर तक संघर्ष होगा। समाजवादी पार्टी देश और लोकतंत्र बचाने के लिए दृढ़ संकल्पित है।
फ्रंटल विंग के पार्टी की नीतियों को बताए
अखिलेश ने पार्टी के यूथ को बूथ मजबूत करने के लिए सपा पार्टी की नीतियों और सपा सरकार में किए गए कार्यों बताने के निर्देश दिए हैं। उनका विश्वास जमाना है कि केवल सपा ही है जो विकास पर बात करती है।
अखिलेश यादव ने कहा यूथ आज के समय सबसे ज्यादा परेशान है। न उसको नौकरी मिल रही हैं। पेपर होता है तो लीक हो जा रहा है। तैयारी करने वाले यूथ आज हताश है।
उन्होंने ने कहा नौजवानों को लैपटॉप देकर समाजवादी सरकार ने नया रास्ता खोला था। भाजपा सरकार में 9 से ज्यादा पेपर लीक हुए क्योंकि अगर नौकरी देनी पड़ती तो आरक्षण भी देना होगा। शिक्षक भर्ती, पुलिस भर्ती, इसलिए भाजपा की धांधली की शिकार हुई है। भाजपा साजिश करने वाली पार्टी है।

बैठक में समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद फहद, प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द गिरि, समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राम करन निर्मल मौजूद थे।
अखिलेश ने पार्टी यूथ पर जताया भरोसा
अखिलेश यादव ने कहा कि नौजवानों पर उन्हें पूरा भरोसा है कि सभी अपनी पूरी जिम्मेदारी से काम करेंगे। 2024 के लोकसभा चुनाव में लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए वे अभी एक सप्ताह में पांच दिन दें और चुनाव प्रक्रिया आरम्भ होने पर पूरे समय, पूरे महीना चुनाव में दिनरात एक करेंगे। इस संबंध में अनुशासन और सावधान से काम करने की जरूरत है। युवा संगठनों की बैठक में संकल्प लिया गया कि लोकसभा 2024 के चुनाव में समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव के नेतृत्व में भाजपा को 80 सीटों पर हराकर PDA को सभी 80 सीटों पर विजयी बनाने में कोई कसर नहीं छोडे़ेगी।










Be First to Comment