Press "Enter" to skip to content

2200 किलो बम भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर दागे राफेल ने डिफेंस सिस्टम उड़ाया दुश्मन का, कमांडो बिल्डिंग पर उतरे हेलिकॉप्टर से अंधेरे में /#राजस्थान

जोधपुर

भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास पोकरण फायरिंग रेंज (जैसलमेर) में इंडियन एयरफोर्स ने एक के बाद एक 2200 किलो बम गिराए। बुधवार शाम ढाई घंटे तक चले इस फुल ड्रेस रिहर्सल में दुश्मन के बने ठिकानों (डेमो मॉडल) पर कई रॉकेट दाग उन्हें ध्वस्त कर दिया।

एयर फोर्स की ओर से 17 फरवरी को पोकरण फायरिंग रेंज में वायु शक्ति एक्सरसाइज का आयोजन किया जाएगा, जो हर तीन साल में होती है। इससे पहले 14 फरवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल हुई थी। इसमें इस बार 121 एयर क्राफ्ट शामिल किए गए थे। पहली बार इसमें राफेल समेत लड़ाकू हेलिकॉप्टर को भी शामिल किया गया था।

बुधवार शाम करीब पांच बजे शुरू हुई फुल ड्रेस रिहर्सल शाम साढ़े 7 बजे तक चली। इस रिहर्सल के दौरान बॉर्डर बम और रॉकेट के धमाकों से गूंज उठा।

फील्ड फायरिंग रेंज में जब एयर क्राफ्ट ने रात के अंधेरे में बम बरसाए तो कुछ इस तरह से नजारा था।

फील्ड फायरिंग रेंज में जब एयर क्राफ्ट ने रात के अंधेरे में बम बरसाए तो कुछ इस तरह से नजारा था।

बम और रॉकेट के धमाकों से पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज गूंज उठी।

बम और रॉकेट के धमाकों से पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज गूंज उठी।

गरुड टीम के कमांडो जैसे ही बिल्डिंग पर उतरे तो आसमान से लड़ाकू हेलिकॉप्टर ने बम बरसाने शुरू कर दिए।

गरुड टीम के कमांडो जैसे ही बिल्डिंग पर उतरे तो आसमान से लड़ाकू हेलिकॉप्टर ने बम बरसाने शुरू कर दिए।

पुलवामा अटैक की बरसी पर दिखाई अपनी ताकत
इस रिहर्सल के दौरान ऐसा लग रहा था कि मानों बॉर्डर पर युद्ध छिड़ गया हो। रॉफेल ने 2200 किलो बम गिरा कर दुश्मन के ​​डिफेंस सिस्टम को मिटा दिया। वहीं वायु सेना की गरुड टीम ने दुश्मन के चंगुल से रेस्क्यू करने के लिए अंधेरे में सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

बिल्डिंग पर एमआई 17 हेलिकॉप्टर से कमांडो को उतारा गया था। ये डेमो रेस्क्यू मुंबई में हुए आतंकी हमले का था। कमांडो को बिल्डिंग पर उतारा गया। सभी जवान जीपीएस और लेजर गाइडेड बम से लैस थे। देखते ही देखते जवानों ने अपनी शक्ति का प्रदर्शन करते हुए डेमो बिल्डिंग पर हमला कर दिया था।

चिनूक हेलिकॉप्टर से तोप को एक लोकेशन से दूसरे लोकेशन पर तैनात किया।

चिनूक हेलिकॉप्टर से तोप को एक लोकेशन से दूसरे लोकेशन पर तैनात किया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!