Press "Enter" to skip to content

ट्रैक्टर पर बैठा युवक ट्रैक्टर से गिरकर आया ट्रैक्टर के पहिए के नीचे, हुई मौत, पुलिस ने दर्ज किया मामला / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम दुलहरा में ट्रैक्टर पर बैठा एक युवक गिरने से ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिसको पुलिस ने पीएम के लिए भेज, हादसे की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार दुल्हारा गांव का रहने वाला युवक राकेश आदिवासी अपने गांव के ही शंभू ओढ़ के ट्रैक्टर पर बैठकर कही जा रहा था। तभी गांव के पास ही शंभू ओढ़ ट्रैक्टर को लापरवाही पूर्वक चलाकर लाया और उसने ट्रैक्टर को पत्थर पर चढ़ा दिया। जिससे ट्रेक्टर पर बैठा राकेश आदिवासी  ट्रैक्टर से नीचे गिर गया और ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जिसको पुलिस ने पीएम के लिए भेज हादसे की जांच शुरू कर दी हैं.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!