मध्यप्रदेश के हरदा में हुए हादसे के बाद शिवपुरी कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी के निर्देश पर दल बनाकर जब पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने शहर में एक साथ छापामारी की तो कहीं अग्निशमन यंत्र ही नहीं मिला तो कहीं एक्सपायरी डेट का अग्निशमन यंत्र लगा मिला। जिसके चलते लापरवाही बरतने वाले आतिशबाजी गोदाम धारकों के खिलाफ गोदाम सील करने की कार्रवाई की।
जिला प्रशासन की टीम ने जब शिवपुरी के बड़ा बाजार निवासी अग्रवाल के गोदाम पर जब निरीक्षण किया तो यहां आतिशबाजी का नवीनीकरण ही नहीं था, जबकि आतिशबाजी विक्रेता नवोदित खंडेलवाल के यहां अग्निशमन यंत्र न मिलने की बात कही। मनोज जैन के यहां आतिशबाजी का नवीनीकरण नहीं मिला और क्षमता से अधिक आतिशबाजी भरी मिली। जबकि प्रतीक खंडेलवाल के यहां गोदाम की शर्तों का पालन न करते हुए टीम ने देखा। जिस पर इन चारों के खिलाफ आतिशबाजी के गोदाम सील करने की कार्रवाई की गई। कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी ने बताया कि अभी गोदाम सील करने की कार्रवाई की गई है जांच में अनियमितताएं पाए जाने पर आगे और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हरदा की घटना के बाद एक्शन मोड़ में शिवपुरी जिला प्रशासन: 4 आतिशबाजी गोदाम शील्ड / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- वेयर हाउस के पीछे मिला युवक का अर्द्धनग्न शव, हत्या की आशंका; पेट-छाती पर धारदार हथियार के निशान / Shivpuri News
- करैरा में लंपी वायरस की दस्तक, गोवंश पालकों की बढ़ी चिंता; वैक्सीन की कमी का आरोप / Shivpuri News
- रात में हुई मौत, सुबह परिजनों को मिली सूचना; जहरीली शराब की आशंका भी जताई, पुलिस जांच में जुटी / Shivpuri News<br>
- डिवाइडर से टकराकर 15 फीट उछली किशोरी, सिर में गंभीर चोट; वेंटीलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही सिद्धी / Shivpuri News
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment