बेटे के हत्यारों को सजा दिलाने मां ने एसपी से लगाई मदद की गुहार
शिवपुरी: बेटी की दूसरी शादी में रोड़ा बन रहे दामाद को रास्ते से हटाने एक ससुर ने अपने भाई और बेटों के साथ मिलकर दामाद को जबरन जहर खिलाकर हत्या कर दी।शनिवार को एसपी ऑफिस पहुंची मृतक युवक की मां ने बेटे के ससुरालियों पर ये सनसनीखेज आरोप लगाया है। महिला ने एसपी ऑफिस में आवेदन देकर बेटे के हत्यारों को सजा दिलाए जाने की गुहार एसपी से लगाई है।
जानकारी के अनुसार पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बड़ा पुल की निवासी बोरीबाई पत्नी कान्हा बंजारा ने बताया कि बीती 18 जनवरी 2024 को उसका लड़का महेंद्र बंजारा रिछाई रोड़ से बाइक से घर आ रहा था तभी रास्ते में उसे ससुराल वाले मिले ससुर सरदार बंजारा चाचा ससुर लखन बंजारा साले सूरज, नरेंद्र और राजू बंजारा ने महेंद्र बंजारा को रास्ते से रोककर जबरदस्ती जहर खिला दिया। महेंद्र जैसे तैसे अपने घर पहुंचा और सारी बात परिजनों को बताई जिसके बाद परिवार वाले उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज शिवपुरी ले गए जहां रास्ते में ही महेंद्र बंजारा ने दम तोड़ दिया। मृतक की मां ने बताया कि वह घबरा गए थे जिस कारण से उस समय पुलिस में शिकायत नहीं की। अब थाने शिकायत करने गए तो पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है पीड़िता ने एसपी ऑफिस में आवेदन देकर बेटे के हत्यारों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जांच के बाद पीड़िता को कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

दूसरी शादी में रोड़ा बन रहे पति को रास्ते से हटाने पत्नी ने जहर खिलवाकर कर दी पति की हत्या / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- वेयर हाउस के पीछे मिला युवक का अर्द्धनग्न शव, हत्या की आशंका; पेट-छाती पर धारदार हथियार के निशान / Shivpuri News
- करैरा में लंपी वायरस की दस्तक, गोवंश पालकों की बढ़ी चिंता; वैक्सीन की कमी का आरोप / Shivpuri News
- रात में हुई मौत, सुबह परिजनों को मिली सूचना; जहरीली शराब की आशंका भी जताई, पुलिस जांच में जुटी / Shivpuri News<br>
- डिवाइडर से टकराकर 15 फीट उछली किशोरी, सिर में गंभीर चोट; वेंटीलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही सिद्धी / Shivpuri News
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment