Press "Enter" to skip to content

हवाई पट्टी क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में मृत राहगीर की हुई शिनाख्त, इवनिंग वॉक के लिए घर से निकला था / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत हवाई पट्टी इलाके में अज्ञात वाहन की टक्कर से राहगीर की हुई मौत के मामले में देर रात पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कर ली है।इस सड़क हादसे में जान गंवा देने वाले शख्स की पहचान मोहम्मद कुरैशी उम्र 62 साल निवासी जवाहर कालोनी के रूप में हुई है।बताया जा रहा है मृतक रोज की तरह शुक्रवार की शाम घर से इवनिंग वाक के लिए निकला था तभी रामराजा मैरिज गार्डन के सामने तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोहम्मद कुरैशी को टक्कर मार दी जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा कर मृतक की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए थे। देर रात मृतक की पहचान
मोहम्मद कुरेशी के रूप में हुई।अब पुलिस हवाई पट्टी इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!