Press "Enter" to skip to content

अज्ञात वाहन की टक्कर से अज्ञात युवक की मौत शिनाख्त में जुटी पुलिस / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले शिवपुरी झांसी लिंक रोड रामराजा मैरिज गार्डन के सामने शुक्रवार की देर शाम करीब 6:30 बजे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। कार की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हादसे के बाद युवक का एक तरफ का सिर बूरी तरह से फटकर सड़क पर बिखर गया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची देहात थाना पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। संभावना जताई जा रही है कि युवक पैदल रोड क्रॉस कर रहा था इसी दौरान किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसमें टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौत हो गई फिलहाल युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने युवक की शिनाख्त और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!