Press "Enter" to skip to content

युवक ने पेश की ईमानदारी की मिसाल रुपयों से भरा पर्स लौटाया एसडीओपी ने किया सम्मानित / Shivpuri News

शिवपुरी: मानपुर पिछोर निवासी अंकुर लोधी का आज एसडीओपी प्रशांत शर्मा ने अपने कार्यालय में सम्मान किया, दरअसल कल दिनांक 01/02/24 की शाम को पिछोर न्यायालय के एडवोकेट श्री दुबे जी का बटुआ रास्ते में कही गिर गया था जिसमे उनके जरूरी दस्तावेजों के साथ साथ 10 से 12 हजार रुपए थे।

वह बटुआ मानपुर निवासी अंकुर लोधी को मिला तो उसने फोन करके बटुए के मालिक को बताया कि उसे रास्ते में उनका बटुआ मिला है,अपना बटुआ वापस पाकर वकील साहब की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

आज एसडीओपी कार्यालय में श्री प्रशांत शर्मा जी ने अंकुर लोधी को उनकी ईमानदारी पर सम्मानित किया और खोया हुआ बटुआ वकील साहब को सौंपा,श्री शर्मा ने बताया कि अंकुर का यह कृत्य बेहद सराहनीय है और धन्य है ऐसे माता पिता जिन्होंने अंकुर को इतने अच्छे संस्कार दिए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!