Press "Enter" to skip to content

दबंगों की बात नहीं मानना अतिथि शिक्षक को पड़ा भारी रास्ता रोककर की पिटाई पीड़ित ने एसपी ऑफिस में दर्ज कराई शिकायत / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पटपरा गांव में दबंग की बात नहीं मानना एक अतिथि शिक्षक को भारी पड़ गया। दबंगों ने ना केवल अतिथि शिक्षक की रास्ता रोककर मारपीट की बल्कि जाति सूचक गाली गलौंज कर दुबारा स्कूल आने पर जान से मारने की धमकी दी। मारपीट का शिकार हुए अतिथि शिक्षक ने इसकी शिकायत सुरवाया थाने में दर्ज कराई लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे परेशान पीड़ित ने शुक्रवार को एसपी ऑफिस पहुंचकर पुलिस अधीक्षक को शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने और अपनी जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

जानकारी के अनुसार पुनीत पुत्र भजनलाल शाक्य निवासी साईस कॉलेज के पास शिवपुरी ने बताया कि वह सुरवाया थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पटपरा गांव में अतिथि शिक्षक है। यहां के दबंग जगमोहन गुर्जर, मेहवान गुर्जर, पुरुषोत्तम गुर्जर, भूपेन्द्र नामदेव ने उससे बोला कि स्कूल में अतिथि शिक्षक के पद पर हमारी समाज का लड़का काम करेगा तुम दूसरे स्कूल में चले जाओ जब उसने इन लोगों की बात को नहीं मना तो इन लोगों ने सीएम हेल्पलाइन पर उसकी झूठी शिकायत कर दी इसके बाद भी जब वह स्कूल छोड़कर नहीं गया तो। 30 जनवरी 2024 को इन लोगों ने रास्ते में रोककर मेरी मारपीट कर दी।जाते समय जान से मारने की धमकी दी और कहा कि फिर कभी स्कूल में पढाने आया तो जान से मार देगें या किसी झूठे केस में फंसा देगें यहां पर हमारी कोई गवाही भी नहीं देगा। पीड़ित अतिथि शिक्षक ने एसपी ऑफिस में आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। हेल्प डेस्क से एएसआई हरदीप रावत ने सुरवाया थाना प्रभारी को आबेदन भेजकर कार्रवाई की बात कहीं हैं.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!