Press "Enter" to skip to content

संदिग्धावस्था में युवक की मौत पत्नी ने देवर और सास पर लगाया हत्या का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के बाद एक युवक की मौत का मामला सामने आया है।बताया जा रहा है कि गुरुवार की शाम दो भाइयों के बीच आपस में झगड़ा हो गया। जिसके बाद बड़े भाई की तबीयत बिगड़ गई जिसे इलाज के लिए शिवपुरी लाया जा रहा था इसी दौरान उसने रास्ते में दम तोड दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया।युवक की मौत के बाद उसकी पत्नी और ससुर ने देवर और सास पर युवक की हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि इस मामले में जानकारी मिल रही है कि युवक हार्ट पेशेंट था झगड़े से पहले भी उसे अटैक आ चुका था। फिलहाल पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करा कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार रन्नौद कस्बे के रहने वाले राकेश पाण्डेय का गुरुवार की देर शाम अपने छोटे भाई मुकेश पाण्डेय से झगड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि शराब पीकर आए मुकेश पाण्डेय ने अपनी भाभी के साथ गाली गलौंज कर दी इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच झगड़ा हो गया जिसके बाद राकेश पांडे की तबीयत बिगड़ गई जिसे इलाज के लिए शिवपुरी लाया जा रहा था
जहां राकेश पाण्डेय ने रास्ते में दम तोड़ दिया। पति की मौत के बाद पत्नी कल्पना पाण्डेय ने देवरा मुकेश पांडे और सास मुन्नी पांडे पर पति की हत्या का आरोप लगाया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!