Press "Enter" to skip to content

सांसद खेल महोत्सव का विधायक देवेंद्र जैन ने किया शुभारंभ, 3 फरवरी को महाराजा सिंधिया करेंगे पुरस्कार वितरण / Shivpuri News

शिवपुरी: ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों को बढ़ावा देने और उभरती प्रतिभाओं को मौका देने के लिए केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पहल पर शिवपुरी जिले में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। शहर के पोलो ग्राउंड में आयोजित इस 2 दिवसीय खेल महोत्सव का आज मुख्यातिथि शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन ने शुभारंभ किया इस मौके पर बीजेपी जिला अध्यक्ष राजू वाथम और नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा मौजूद रही। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेलों का शुभारंभ किया। सांसद खेल महोत्सव के तहत रस्साकसी,वॉलीबॉल,खो खो, और कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 3 फरवरी शनिवार को केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार का वितरण करेंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!