शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पचीपुरा के पास सड़क पर बनाए गए ब्रेकर के कारण एक महिला बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पीचपुरा निवासी कविता पत्नी सुनील जाटव उम्र 20 साल बुधवार की सुबह अपने पति के साथ बाइक पर बैठकर पचीपुरा से अपने मायके खेरे जा रही थी। इसी दौरान पचीपुरा के पास सड़क पर बनाए गए ब्रेकर के कारण कविता बाइक पर से उछल कर सीधी सड़क पर आकर गिरी। हादसे में कविता के सिर में गंभीर चोट आई है। कविता को उपचार के लिए पहले स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया, परंतु वहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे शिवपुरी रैफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
यहां बताना होगा कि सड़कों पर अवैध रूप से बनाए जाने वाले ब्रेकर आए दिन हादसों का कारण बन रहे हैं। कोई वाहन चालक जब निर्धारित रफ्तार पर अपने वाहन को लेकर जा रहा होता है तो अचानक से सड़क पर आने वाले यह ब्रेकर आए दिन हादसों का कारण बन रहे हैं।
पूर्व में इस तरह के ब्रेकर के कारण कई हादसे हो चुके हैं, जिनमें कुछ लोग अपनी जान तक गवां चुके हैं। इसके बावजूद शहर से लेकर गांव तक और फोरलेन हाईवे पर अवैध रूप से ब्रेकर बनाए जा रहे हैं।

अचानक चलती बाइक से गिरी महिला गंभीर रूप से घायल फूटा सिर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- वेयर हाउस के पीछे मिला युवक का अर्द्धनग्न शव, हत्या की आशंका; पेट-छाती पर धारदार हथियार के निशान / Shivpuri News
- करैरा में लंपी वायरस की दस्तक, गोवंश पालकों की बढ़ी चिंता; वैक्सीन की कमी का आरोप / Shivpuri News
- रात में हुई मौत, सुबह परिजनों को मिली सूचना; जहरीली शराब की आशंका भी जताई, पुलिस जांच में जुटी / Shivpuri News<br>
- डिवाइडर से टकराकर 15 फीट उछली किशोरी, सिर में गंभीर चोट; वेंटीलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही सिद्धी / Shivpuri News
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment