शिवपुरी: जिले के पिछोर अनाज मंडी के भीतर व्यापारी की दुकान के भीतर अवैध चावल से भरी लोडिंग वाहन को जप्त किया है। दुकान पर पिछोर मंडी के मंडी सचिव अशोक जाटव और सहायक उपनिरीक्षक सुरेश कुमार लोधी द्वारा की गई एकाएक कार्यवाही को देख व्यापारी और लोडिंग वाहन का ड्राइवर मौके से भाग खड़े हुए। इसके बाद दुकान को शील करने की कार्यवाही की गई है। बताया गया है कि पकड़ा गया चावल पीडीएस का है लेकिन व्यापारी द्वारा इस चावल का क्रय किया जा रहा था या विक्रय किया जा रहा था इस बात का खुलासा व्यापारी के सामने आने के बाद ही होगा। बता दें पिछोर मंडी के सहायक द्वारा पिछोर थाने में चावल को पुलिस सुपुर्दगी में लेने के लिए पत्र भी लिखा है।
जानकारी के मुताबिक़ पिछोर अनाज मंडी में राजा महादेव ट्रेडर्स के संचालक संतोष गुप्ता की दूकान में लगभग 35 क्विंटल अवैध चावल को बरामद किया गया। व्यापारी संतोष गुप्ता के द्वारा चावल का क्रय विक्रय मंडी में किया जा रहा था। बता दें कि चावल की क्रय विक्रय को लेकर शिकायत लगातर प्रशासन को मिल रही थी। बीते रोज पिछोर एसडीएम राजीव समाधिया ने बैठक के दौरान मंडी सचिव को निर्देशित किया था कि मंडी प्रांगण में चावल का क्रय विक्रय नहीं किया जा सकता है। लेकिन आज नीदेशों के बावजूद व्यापारी संतोष गुप्ता के द्वारा अवैध चावल का क्रय-विक्रय करते हुए पकड़ा गया। पिछोर एसडीएम राजीव समादिया ने मंडी के अधिकारियों और कर्मचारियों को इस मामले में त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

व्यापारी की दुकान में मिला क्विंटलों अवैध चावल: व्यापारी मौके से फरार, मंडी अमले ने किया दुकान को शील / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- वेयर हाउस के पीछे मिला युवक का अर्द्धनग्न शव, हत्या की आशंका; पेट-छाती पर धारदार हथियार के निशान / Shivpuri News
- करैरा में लंपी वायरस की दस्तक, गोवंश पालकों की बढ़ी चिंता; वैक्सीन की कमी का आरोप / Shivpuri News
- रात में हुई मौत, सुबह परिजनों को मिली सूचना; जहरीली शराब की आशंका भी जताई, पुलिस जांच में जुटी / Shivpuri News<br>
- डिवाइडर से टकराकर 15 फीट उछली किशोरी, सिर में गंभीर चोट; वेंटीलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही सिद्धी / Shivpuri News
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment