शिवपुरी: जिले के बैराड़ कस्बे में एक पिता को अपने ही घर में राम नाम जप करना महंगा पड़ गया। राम नाम का जाप करने से भड़के बेटे ने अपने पिता को लाठियों से बेरहमी से मारपीट कर दी। घायल पिता की शिकायत पर बुधवार को बैराड़ थाना पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
बैराड़ कस्बे के वार्ड क्रमांक तीन के रहने वाले 46 वर्षीय गिर्राज शर्मा पुत्र कमर लाल शर्मा ने बताया कि में मंगलवार रात दस बजे के लगभग अपने घर खाना खा कर राम नाम का जप करने लगा था। इसी दौरान मेरे बेटे श्याम शर्मा ने राम नाम के जाप को बंद कर चुप रहने की बात कही थी। जब मैंने अपने बेटे की बात न मानते हुए राम नाम को जपना जारी रखा, तो मेरे बेटे ने घर में रखी लाठी को उठाकर मुझे पीटना शुरू कर दिया।
मेरे बेटे ने मुझ पर लाठियों के कई वार किए। मुझे मेरे भतीजों ने आकर मेरे बेटे से बचाया। बता दें कि पीड़ित पिता की शिकायत पर बैराड़ थाना पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

राम नाम जपने पर बेटे ने लाठी से पीटा: पिता की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज की / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- वेयर हाउस के पीछे मिला युवक का अर्द्धनग्न शव, हत्या की आशंका; पेट-छाती पर धारदार हथियार के निशान / Shivpuri News
- करैरा में लंपी वायरस की दस्तक, गोवंश पालकों की बढ़ी चिंता; वैक्सीन की कमी का आरोप / Shivpuri News
- रात में हुई मौत, सुबह परिजनों को मिली सूचना; जहरीली शराब की आशंका भी जताई, पुलिस जांच में जुटी / Shivpuri News<br>
- डिवाइडर से टकराकर 15 फीट उछली किशोरी, सिर में गंभीर चोट; वेंटीलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही सिद्धी / Shivpuri News
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment