Press "Enter" to skip to content

तेज रफ्तार बाइक कुत्ते से टकराई बाइक चालक हुआ घायल, करैरा के फिल्टर रोड़ की घटना / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के करैरा कस्बे के फिल्टर रोड़ पर एक तेज रफ्तार बाइक के कुत्ते से टकरा जाने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार जारी है।
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार टीला गांव के रहने वाले चंद्रेश राय मंगलवार की शाम को करैरा से अपने गांव टीला जा रहा था इसी दौरान सड़क पर एक कुत्ता अचानक उनकी बाइक के सामने आ गया जिससे चंद्रेश राय का बाइक पर से संतुलन बिगड़ गया और बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गड्ढे में गिर गई जिससे बाइक सवार चंद्रेश राय गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल चंद्रेश राय को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल से शिवपुरी में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार जारी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!