Press "Enter" to skip to content

महाराष्ट्र से उत्तरप्रदेश जा रही यात्रियों से भरी बस पलटी मची चीख पुकार / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बदरवास थाना क्षेत्र की सीमा से सटे हुए फोरलेन हाइवे पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात सवारियों से भरी एक बस अगला टायर फटने के चलते अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में बस में सवार चार सवारी घायल हुईं हैं। जिन्हें उपचार के लिए गुना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक सवारियों से भरी बस UP51BT1213 महाराष्ट्र से चलकर उत्तरप्रदेश के सिद्धार्थ नगर जा रही थी। इसी दौरान बीती रात 11 बजे के लगभग बदरवास थाना क्षेत्र के बॉर्डर से महज 500 मीटर दूरी पर खजूरी पुलिया के पास बस का अगला टायर फट गया था। जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई थी। चूंकि घटना स्थल म्याना थाना में आता था। इसी के चलते मौके पर म्याना पुलिस मौके पर पहुचीं और सवारियों को बस से बाहर निकाला। इस घटना में चार लोग घायल बताए गए हैं। जिन्हें उपचार के लिए गुना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!