शिवपुरी: जिले के रन्नौद नगर परिषद के ख़रीला (गांव) में प्राथमिक विद्यालय की मंगलवार को स्कूल की छुट्टी होने के कुछ देर बाद ही विद्यालय के किचन की छत भरभरा कर गिर गई। जिससे बड़ी घटना होने से बच गई। इस घटना से क्षेत्रीय लोगों में भय व्यापत है। वह अपने बच्चों को स्कूल भेजने से डर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक स्कूल की रसोई कुछ साल पहले ही सरपंच द्वारा बनवाई गई थी। छत गिरने के बाद डाली गई छत में हुए भ्रष्टाचार की पुरतें खुल गई। छत महज डेढ़ इंची की डाली गई थी। वहीं 10 एमएम के पतले सिंगल सरिए का इस्तेमाल किया गया था। यही बजह है कि अब ग्रामीण अपने बच्चों को स्कूल भेजने से डर रहे हैं।
बता दें कि पहले ख़रीला गांव का यह स्कूल पंचायत में आता था लेकिन रन्नौद नगर परिषद में गांव के जुड़ने के बाद यह स्कूल शहरी क्षेत्र में आ गया। सूचना के बाद आज बुधवार को पटवारी ने मौका मुआयना किया है। संकुल प्रभारी पंकज सोनी ने भी मौके मौके का मुआयना कर घटना किन कारणों से घटी और लापरवाही की जाँच करने की बात कही है।

शिवपुरी में भरभरा कर गिरी स्कूल की इमारत बाल बाल बचे स्कूली बच्चे, स्कूल भेजने में डर रहे ग्रामीण / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- वेयर हाउस के पीछे मिला युवक का अर्द्धनग्न शव, हत्या की आशंका; पेट-छाती पर धारदार हथियार के निशान / Shivpuri News
- करैरा में लंपी वायरस की दस्तक, गोवंश पालकों की बढ़ी चिंता; वैक्सीन की कमी का आरोप / Shivpuri News
- रात में हुई मौत, सुबह परिजनों को मिली सूचना; जहरीली शराब की आशंका भी जताई, पुलिस जांच में जुटी / Shivpuri News<br>
- डिवाइडर से टकराकर 15 फीट उछली किशोरी, सिर में गंभीर चोट; वेंटीलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही सिद्धी / Shivpuri News
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment