शिवपुरी: थाने में पति की शिकायत दर्ज कराने के बाद महिला को उसके पति ने पीटा तो महिला ने अपनी बहन और भाई के साथ मिलकर पति की पिटाई कर दी। पुलिस ने दोनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पति का कहना है कि पत्नी झगड़े के घर से रुपए और जेवर लेकर आई थी। वापस मांगने गया तो भाई और बहन के साथ मिलकर पिटाई कर दी।
अशोकनगर जिले के कदवाया थाना क्षेत्रान्तर्गत सिलपटी के रहने वाले बहादुर सिंह बाथम ने बताया कि एक माह पहले पत्नी किरण से झगड़ा हुआ तो वह बच्चों को लेकर शिवपुरी में रहने वाली अपनी बहन के घर आ गई। और बहन के साथ जिला अस्पताल के बाहर खाने का ठेला लगाने लगी। बहादुर सिंह का कहना है कि घर से आते वक्त पत्नी दो लाख रुपए, मंगलसूत्र और एक किलो चांदी भी लेकर आई थी। मंगलवार को जब वह पैसे और जेवर वापस मांगने पत्नी के पास जिला अस्पताल पहुंचा तो पत्नी ने बहन और भाई के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की।
घटना से पहले महिला ने अपने पति पर मारपीट के आरोप लगाते हुए कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। वहीं पति की शिकायत पर पत्नी के खिलाफ एनसीआर काटकर कार्रवाई की है।

पत्नी का इंतकाम पति का सिर फोड़ा, क्रॉस केस दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में कल इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती: सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा सप्लाई / Shivpuri News
- 4 साल की मासूम की मौत के बाद जागा परिवहन विभाग: तीन दिन में 75 बसों की जांच, सवाल- आखिर अब तक किसके संरक्षण में दौड़ रहीं थीं खटारा बसें? / Shivpuri News
- मायापुर पुलिस ने गुमशुदा युवती को किया दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल / Shivpuri News
- मासूम अनय की दर्दनाक मौत के बाद फूटा गुस्सा, CBI जांच और दोषियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करने की मांग / Shivpuri News
- कोलारस में रफ्तार का कहर: कंटेनर ने बस का इंतजार कर रहे ससुर को कुचला, मौके पर मौत; डेढ़ किमी तक कंटेनर पर टंगा रहा दामाद / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment