शिवपुरी: जिले के एसपी ऑफिस में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में एक पिता ने बेटे को आत्महत्या के लिए विवश करने वाले आरोपियों पर एफआईआर दर्ज किए जाने की गुहार एसपी से लगाई है।
मायापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चिन्नौदी गांव के रहने वाले कैलाश यादव ने बताया कि करीब 4 माह पहले उसके बेटे देवी सिंह यादव ने कल्याण सिंह ठाकुर,राजपाल सिंह,परनाल सिंह पुत्रगण भूपत सिंह ठाकुर,दिनेश पुत्र नत्थू लिटोरिया,जितेन्द्र,सत्येन्द्र पुत्रगण सूरत सिह डगईया की प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इन लोगों द्वारा उसके पुत्र को जुआ खिलाया गया। जुएं में बेटा देवी सिंह सोने गहने बाइक नगदी समेत करीब 8 लाख रुपए हार गया। उसके बाद ये लोग उस पर और पैसा देने का दबाव बनाकर मारपीट करते थे। जिससे परेशान होकर उसने 25 अक्टूबर 2023 को फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पीड़ित ने बताया कि उसने आत्महत्या के लिए विवश करने वालों के नाम मायापुर थाना पुलिस को बताएं लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं की। उसने इसकी शिकायत जब 18 दिसंबर को एसपी ऑफिस में की तो सभी आरोपीय अब उसे भी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने बेटे को आत्महत्या के लिए विवश करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और अपनी जान माल की सुरक्षा की गुहार पुलिस अधीक्षक से लगाई है।

बेटे को आत्महत्या के लिए विवश करने वाले आरोपियों को सजा दिलाने पिता ने एसपी से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में कल इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती: सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा सप्लाई / Shivpuri News
- 4 साल की मासूम की मौत के बाद जागा परिवहन विभाग: तीन दिन में 75 बसों की जांच, सवाल- आखिर अब तक किसके संरक्षण में दौड़ रहीं थीं खटारा बसें? / Shivpuri News
- मायापुर पुलिस ने गुमशुदा युवती को किया दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल / Shivpuri News
- मासूम अनय की दर्दनाक मौत के बाद फूटा गुस्सा, CBI जांच और दोषियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करने की मांग / Shivpuri News
- कोलारस में रफ्तार का कहर: कंटेनर ने बस का इंतजार कर रहे ससुर को कुचला, मौके पर मौत; डेढ़ किमी तक कंटेनर पर टंगा रहा दामाद / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment