शिवपुरी: जिले के बैराड़ तहसील क्षेत्र के सुमेढ गांव की कैंसर पीड़ित एक बुजुर्ग महिला का सहायक सचिव आयुष्मान कार्ड नहीं बनने दे रहा है। जबकि महिला इस समय कैंसर की बीमारी से ग्रस्त होकर जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। महिला और उसके परिजनों ने आज इसकी शिकायत जनसुनवाई में कलेक्टर को दर्ज कराते हुए आयुष्मान कार्ड बनवाने की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार सुमन शर्मा पत्नि रामसंवक शर्मा निवासी ग्राम सुमेढ ग्राम पंचायत कैमई तहसील बैराड जिला शिवपुरी ने बताया कि वह वर्तमान में कैंसर जैसी भयंकर बीमारी से ग्रसित है। जिसके इलाज के लिए उसे आयुष्मान कार्ड की जरूरत है। इस कार्ड हेतु मैं सभी प्रकार से पात्रता रखती हूँ। इसके बाद भी कैमई के रोजगार सहायक राकेश शर्मा से अपना आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु आग्रह किया तो मेरा भारी विरोध किया और कहा गया आयुष्मान कार्ड बनावाने में भारी रूपये खर्च होते है बिना लेनदेन के कार्ड बनना असंभव है उनके द्वारा सरेआम रिश्वत मांगी जाती है। यह रोजगार सहायक हमारे गांव सुमेढ का ही रहने वाला है और इसी ग्राम की पंचायत पर पदस्थ है । इसके द्वारा पंचायत सचिव जवाहर धाकड से सांठ गांठ करके अपने पक्ष में करते हुये सचिव को भी मेरे विरोध में खड़ा कर दिया है इस प्रकार से रोजगार सहायक राकेश शर्मा एवं सचिव दोनों ही मेरा आयुष्मान कार्ड नहीं बनने दे रहे हैं।

कैंसर पीड़ित बुजुर्ग महिला का सहायक सचिव नहीं बनने दे रहा आयुष्मान कार्ड जनसुनवाई में कलेक्टर से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- वेयर हाउस के पीछे मिला युवक का अर्द्धनग्न शव, हत्या की आशंका; पेट-छाती पर धारदार हथियार के निशान / Shivpuri News
- करैरा में लंपी वायरस की दस्तक, गोवंश पालकों की बढ़ी चिंता; वैक्सीन की कमी का आरोप / Shivpuri News
- रात में हुई मौत, सुबह परिजनों को मिली सूचना; जहरीली शराब की आशंका भी जताई, पुलिस जांच में जुटी / Shivpuri News<br>
- डिवाइडर से टकराकर 15 फीट उछली किशोरी, सिर में गंभीर चोट; वेंटीलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही सिद्धी / Shivpuri News
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment