Press "Enter" to skip to content

6 लाख की भैंसें चोरी कर ले गए 2 चोर घटना की रिपोर्ट और भैंसों को बरामद कराने थाने के चक्कर काट रहा है फरियादी / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पिछोर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले इमलिया गांव के धर्मवीर यादव की 6 लाख रुपए कीमत की 6 भैंसों को 4 माह पहले 2 चोर चोरी कर ले गए।धर्मवीर यादव ने इसकी शिकायत पिछोर थाने में दर्ज कराई लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। फरियादी पिछले 4 माह से लगातार रिपोर्ट दर्ज कराने और भैंसों को बरामद कराने के लिए थाने के चक्कर काट रहा है लेकिन पुलिस उसकी सुनवाई नहीं कर रही है। धर्मवीर यादव ने मंगलवार को जनसुनवाई में इसकी शिकायत एसपी को दर्ज कराई है।
पीड़ित ने बताया कि 4 माह पहले मेरी छः भैसो को अमित यादव, वृजेन्द्र यादव निवासी ग्राम चन्दूपहाडी चुराकर ले गए। चोरी की नामजद शिकायत करने के बाद भी पुलिस ना तो रिपोर्ट दर्ज कर रही ना आरोपियों के कब्जे से भैंसों को बरामद कर रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!