शिवपुरी: जिले में ओबीसी के हक और अधिकारों को लेकर यात्रा को लेकर आए सेवड़ा विधानसभा के प्रत्याशी रहे दामोदर यादव आज शिवपुरी पहुचे. जहाँ उन्होंने ओबीसी के लोगो को अपने हक ओर अधिकारों के लिए जागरूक किया साथ ही उन्होंने बताया कि वह इस यात्रा से प्रदेश के पिछड़े वर्ग के 5 करोड़ लोगों को जोड़कर अपने हक के लिए जागरुक कर रहे हैं. जिससे प्रदेश में जितने भी राजनीतिक दल हैं वो पिछडा वर्ग की ताकत को समझे प्रदेश सरकार से पांच मांगो को लेकर इस यात्रा का नेतृत्व किया जा रहा है. सबसे पहले प्रदेश सरकार ओबीसी की जातिगत जनगणना कराए जिससे ओबीसी के लोगो को पता चले कि प्रदेश में पिछडे वर्ग की संख्या कितनी है और जब तक सरकार जातिगत जनगणना नही कराती तब तक पिछला वर्ग के लोगों को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए, जो की देश के अन्य राज्यों में दिया जा रहा है. लेकिन मध्य प्रदेश सरकार द्वारा पिछड़े वर्ग के साथ अन्याय कर उनको 27 प्रतिशत आरक्षण नहीं दिया जा रहा है. साथ ही जब अनुसूचित जाति, जनजाति को जनसंख्या के आधार पर राजनीतिक आरक्षण दिया जाता है. तो प्रदेश में जो 60% पिछड़ा वर्ग की संख्या निवास करती है. उनको भी जाति के आधार पर राजनीतिक आरक्षण दिया जाना चाहिए. जबकि पंचायत चुनाव ओर छोटे चुनाव में आरक्षण दिया जाता है यदि आरक्षण की आवश्यकता नहीं है तो फिर छोटे चुनाव में क्यों दिया जाता है यदि और आवश्यकता है तो फिर विधानसभा लोकसभा में भी आरक्षण दिया जाना चाहिए साथ ही आज सबसे ज्यादा किसान आत्महत्या कर रहे हैं जिस का मुख्य कारण है किसानों पर बढ़ता हुआ कर्ज प्रदेश सरकार से किसानों को कर्ज से माफ करने का कार्य जल्द से जल्द किया जाए ओर प्रमोशन में भी पिछला वर्ग के लोगों को आरक्षण दिया जाए इन्हीं सब मांगों को लेकर इस यात्रा का आयोजन किया गया है यात्रा का आयोजन 8 चरणों में किया गया है जो की 27 जनवरी से दतिया से शुरू होकर 16 फरवरी को भोपाल में एक विशाल धरने और मुख्यमंत्री निवास घेराव के साथ समाप्त की जाएगी.

पांच मांगो को लेकर आठ चरणों में चलेगी प्रदेश में ओबीसी की अधिकार यात्रा, 16 फरबरी को भोपाल में मुख्यमंत्री निवास पर करेंगे घेराब / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- वेयर हाउस के पीछे मिला युवक का अर्द्धनग्न शव, हत्या की आशंका; पेट-छाती पर धारदार हथियार के निशान / Shivpuri News
- करैरा में लंपी वायरस की दस्तक, गोवंश पालकों की बढ़ी चिंता; वैक्सीन की कमी का आरोप / Shivpuri News
- रात में हुई मौत, सुबह परिजनों को मिली सूचना; जहरीली शराब की आशंका भी जताई, पुलिस जांच में जुटी / Shivpuri News<br>
- डिवाइडर से टकराकर 15 फीट उछली किशोरी, सिर में गंभीर चोट; वेंटीलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही सिद्धी / Shivpuri News
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment