Press "Enter" to skip to content

रिटायर्ड एएसआई के पति में ट्रक ने मारी टक्कर हालत गंभीर, देहात थाने में मामला दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोलारस कस्बे की निवासी एक रिटायर्ड एएसआई राजकुमारी चौधरी के पति में एक ट्रक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार पति पत्नी बाइक से कोर्ट पेशी पर कोलारस से शिवपुरी बाइक से आ रहे थे इसी दौरान शारदा सॉल्वेंट के पास एक ट्रक ने दूसरी बाइक को बचाने के चक्कर में उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में रिटायर्ड एएसआई के पति गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है। घटना की रिपोर्ट देहात थाने में दर्ज कराई गई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!