गांव चलो अभियान को लेकर जिला कार्यशाला आयोजित
शिवपुरी। भाजपा कार्यकर्ता के दम पर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। अब बीजेपी द्वारा गाँव चलो अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान पार्टी के नेता कार्यकर्ता गांव-गांव प्रवास करेंगे व बूथ स्तर पर सांगठनिक ढांचे को देखते हुए समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले लोग से सम्पर्क करेंगे। यह बात प्रदेश के बीज विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव ने भाजपा कार्यालय पर आयोजित गांव चलो अभियान की जिला कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि भाजपा बूथ स्तर पर गांव चलो अभियान के माध्यम से पार्टी के बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती बूथ को सशक्त करने का काम पार्टी के कार्यकर्ता करेंगे साथ ही समाज में रहने वाले विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले लोगों से संपर्क, लाभार्थी सहित परिवार एनजीओ वालों से संपर्क करना अबकी बार फिर से मोदी सरकार का दीवार लेखन करेंगे साथ ही 2024 में होने वाले चुनाव को लेकर बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करते केंद्र सरकार की योजना के बारे में लोगों को जानकारी उपलब्ध कराया जाना है। गांव चलो अभियान के बारे में जानकारी महेंद्र यादव ने एक पीपीटी के माध्यम से कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी को दी।
भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम ने कहा कि गांव चलो अभियान कार्यक्रम में 24 घंटे के लिए प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक के नेता पदाधिकारी गांव गांव प्रवास करेंगे। गांव चलो अभियान को सफल बनाने के लिए मंडल स्तर से बूथ स्तर तक बैठक कार्यक्रम किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री गगन खटीक द्वारा किया गया। इस अवसर पर राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त नरेंद्र बिरथरे, विधायक रमेश खटीक, देवेंद्र जैन, महेंद्र यादव, केशव सिंह भदोरिया, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य हरवीर रघुवंशी, महामंत्री सोनू बिरथरे ,पृथ्वीराज जादौन, जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव, मंत्री मनीष अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी, विकास दाड़ोतिया, सह प्रभारी शुभ्रा शर्मा, कार्यालय मंत्री राजीव जैन सहित भाजपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने भाजपा चलाएगी गांव चलो अभियान: महेंद्र यादव / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment