शिवपुरी। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन की बैठक शिवपुरी जिले के मोहनी सागर कॉलोनी में आयोजित हुई इसमें मुख्य अतिथि पंडित कौशल गौतम एवं बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन के जिला अध्यक्ष पंडित पुरुषोत्तम कान्त शर्मा ने सबसे पहले भगवान परशुराम की चित्र पर माल्यार्पण एवं उनके समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।ब्राह्मण जब तक सशक्त है तब तक कोई माई का लाल सनातन का कुछ नहीं बिगाड़ सकता। राक्षस तो हमेशा से थे. शंभु निशब्बू ने सनातन का विरोध किया था और मारे गए थे. एसे लोग अब भी मौजूद हैं। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन की ओर से शिवपुरी में मोहनी सागर कॉलोनी में आयोजित परोपकार यज्ञ की तैयारी हेतु मीटिंग को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पंडित कैलाश नारायण भार्गव ने यह बात कही पंडित नलिन अवस्थी ने कहा कि यदि ब्राह्मण ही अपनी राय से भटक गये तो फिर समाज भी पतित हो जाऐगा। इसलिए जरूरी है कि ब्राह्मण अपने संस्कारों पर कायम रहें, और उससे ही सनातन धर्म को भी मजबूती मिलेगी। पंडित हरगोविंद शर्मा की ओर से आयोजित बैठक में ब्राह्मण सभा के संभागीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश समाधिया भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि यह ब्राह्मणों को आज कोई भी कुछ कह जाता है तो इसकी वजह यह है कि वह है कि सहिष्णु है। उन्होंने कहा कि हम भले ही अपने सहनशीलता के गुण को न त्यागे लेकिन एकता जरूरी है, यदि हम एक न रहे तो फिर संकट की स्थिति पैदा होगी. वहीं कार्यक्रम की संयोजक पंडित कुंज बिहारी पाराशर जिला महामंत्री ने कार्य की सराहना करते हुए कहा कि वह प्रतिवर्ष समाज परोपकार यज्ञ करता हैं जिसमें विधवा महिलाओं को सिलाई मशीन दान करके मदद करते है। ऐसा कार्य पूरे समाज के लिए प्रेरणा है। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि के तौर पर पधारे पंडित सुरेश पाराशर ने कहा कि अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन की जिला अध्यक्ष पंडित पुरुषोत्तम कांत शर्मा बधाई के पात्र हैं जो अपना पूरा समय देकर समाज के सहयोग से भगवान परशुराम का मंदिर तुलसी आश्रम पर बना रहे है उसमें हम कोशिश करेंगे की सदा उनके साथ रहे और परोपकार यज्ञ के आयोजन की तैयारी हेतु मीटिंग में सभी आर्थिक सहयोग करेंगे जिससे विधवा महिलाओं को सिलाई मशीन भेंट कर सके। पंडित सुरेश कुमार भार्गव ने भी संकल्प व्यक्त किया कि आगे भी ब्राह्मण समाज की उत्थान के लिए प्रयत्नशी बैठक में विप्र बन्धु में मुख्य रूप से गयाराम तिवारी रामकृष्ण शर्मा खैरवास वाले श्रीनिवास चतुर्वेदी आनंद भार्गव एस एन चतुर्वेदी हरि किशोर शर्मा गजवानी वाले श्रीमती सरोज चतुर्वेदी राजेंद्र पांडे सुरेंद्र कुमार पाठक हरबंस त्रिवेदी सियाराम शर्मा डॉक्टर सी पी उपाध्याय नरेश तिवारी गसमानी वालेआदि उपस्थित थे. अंत में राजकुमार सडै़या ने आभार व्यक्त किया.

ब्राह्मण के रहने तक कोई माई का लाल सनातन का कुछ नहीं बिगाड़ सकता, परोपकार यज्ञ की तैयारी में गूँजा स्वर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment