Press "Enter" to skip to content

डिवाइडर से टकराई बाइक चालक की मौत, 24 घंटे बाद हुई शिनाख्त / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के सतनवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले हाईवे पर डिवाइडर से बाइक टकराने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। ये हादसा शुक्रवार की देर शाम हुआ। हादसे के बाद पुलिस ने बाइक सवार युवक को इलाज के लिए 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा जहां उपचार से पहले ही युवक की मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने मृतक युवक की शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। काफी प्रयास के बाद मृतक की शिनाख्त विक्रम आदिवासी निवासी मेड़े का पुरा ग्वालियर के रूप में हुई।
शनिवार की शाम अस्पताल चौकी पहुंचे मृतक के जीजा ने बताया कि विक्रम खजूरी गांव में रिश्तेदारी में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हो कर घर लौट रहा था तभी यह हादसा हो गया। पुलिस ने इस हादसे की सूचना उन्हें दी जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!