शिवपुरी: जिले के फिजिकल थाना क्षेत्र में 4 साल पुराने मारपीट और हरिजन एक्ट के केस में राजीनामा नहीं करने पर आरोपी पीड़िता के बेटे को गोली मारने की धमकी दे रहा है। शनिवार को इस आशय की शिकायत एक महिला ने आवेदन देकर एसपी ऑफिस में दर्ज कराई है। महिला ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने और अपनी और बच्चों की जान माल की सुरक्षा की गुहार पुलिस से लगाई है।
जानकारी के अनुसार पूजा पत्नि स्व. नारायण माहौर निवासी ढीमर मोहल्ला झीगुरा थाना फिजिकल ने बताया कि 4 साल पहले पड़ोसी जुगल बाथम ने जातिसूचक गालियां देकर मारपीट की थी जिसका केस कोर्ट में चल रहा है आरोपी जुगल बाथम तभी से इस केस में राजीनामा के लिए उस पर दबाव बना रहा है।
बीते रोज भी आरोपी ने उसके साथ गाली गलौंज की। महिला का आरोप है कि जुगल बाथम बंदूक लेकर घूम रहा है और उसके बेटे में गोली मारने की धमकी दे रहा है। महिला ने बताया कि उसने इसकी शिकायत पुलिस थाने पर की लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। परेशान महिला ने एसपी ऑफिस में आवेदन देकर पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।

हरिजन एक्ट के केस में राजीनामा नहीं किया तो बेटे को मार दूंगा गोली महिला का आरोप पुलिस नहीं सुन रही फरियाद / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- वेयर हाउस के पीछे मिला युवक का अर्द्धनग्न शव, हत्या की आशंका; पेट-छाती पर धारदार हथियार के निशान / Shivpuri News
- करैरा में लंपी वायरस की दस्तक, गोवंश पालकों की बढ़ी चिंता; वैक्सीन की कमी का आरोप / Shivpuri News
- रात में हुई मौत, सुबह परिजनों को मिली सूचना; जहरीली शराब की आशंका भी जताई, पुलिस जांच में जुटी / Shivpuri News<br>
- डिवाइडर से टकराकर 15 फीट उछली किशोरी, सिर में गंभीर चोट; वेंटीलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही सिद्धी / Shivpuri News
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment