Press "Enter" to skip to content

महिला को प्रेमजाल में फंसाकर 3 साल तक पत्नी बना कर रखा फिर हड़प लिया प्लाट पीड़िता ने एसपी से की शिकायत / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले में एक विधवा महिला को प्रेमजाल में फंसाकर प्लाट हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने इसकी शिकायत शनिवार को एसपी ऑफिस में दर्ज कराई है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कार्यवाही किए जाने और उसका प्लाट वापस दिलाए जाने की गुहार पुलिस से लगाई है।

जानकारी के अनुसार नरवर थाना क्षेत्र के पीपलखाडी गांव की रहने वाली एक महिला ने बताया कि उसके पति की मौत के बाद पड़ोसी कुलदीप पुत्र सांवले परिहार ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसाकर 3 साल तक पत्नी बनाकर रखा इस दौरान कुलदीप ने प्रधानमंत्री आवास कुटीर दिलाने के नाम पर धोखे से 22 बाई 25 वर्ग फुट का प्लाट अपने नाम कर लिया। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई किए जाने और उसका प्लाट वापस दिलाए जाने की गुहार लगाई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!