Press "Enter" to skip to content

भूमाफियाओं ने वनकर्मी को सरे बाजार पीटा: अतिक्रमण को हटाने की बात पर भड़के हुए थे भूमाफिया / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के नरवर कस्बे में भूमाफियाओं द्वारा एक वनकर्मी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। वनकर्मी ने भूमाफियाओं को वन भूमि से कब्जा हटाने की बात कह दी थी। इसी बात से खफा भूमाफियाओं ने मौका पाकर वनकर्मी की सरे बाजार मारपीट कर दी। नरवर थाना पुलिस ने वन कर्मी की शिकायत पर एक महिला सहित चार लोगों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

नरवर रेंज के शेरगढ बीट पर तैनात वन रक्षक अनिल कुमार शर्मा पुत्र माता प्रसाद शर्मा (35) ने बताया कि वह शेरगढ बीट के कक्ष क्र.पीएफ 917 में सुघरसिह बघेल के द्वारा ठाकुर बाबा के सामने फोरेस्ट की जगह में अबैध कब्जा कर रखा है। करीब 20 से 25 दिन पहले में सुघरसिह बघेल द्वारा वन भूमि पर से अबैध कब्जा हटबाने के लिये डिप्टीरेन्जर कमलकिशोर शर्मा के साथ गया था। तभी से सुघरसिह बघेल मुझसे रंजिश रखने लगा था और मुझे धमकी भी दी थी। दो रोज पूर्व वह अपने घर ग्वालियर से बस में सवार होकर रात 8 बजे नरवर पहुंचा था। तभी घर की गली में सुघरसिह बघेल, महिला प्रीति कुशवाह, नारायण बघेल और कल्ली गुर्जर ने मुझे घेरकर मेरे साथ मारपीट कर दी। वन कर्मी की शिकायत पर नरवर थाना पुलिस ने महिला सहित चार लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 294,323,506,34 के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!