Press "Enter" to skip to content

केनरा बैंक में नौकरी लगवाने का झांसा देकर सायबर ठग ने छात्र के खाते से किया 14 लाख का ट्रांजैक्शन / Shivpuri News

बैंक से नोटिस आने के बाद पीड़ित छात्रा ने एसपी ऑफिस में की शिकायत

शिवपुरी: जिले में एक छात्र को केनरा बैंक में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसके बैंक एकाउंट से लाखों रुपए के फर्जी ट्रांजैक्शन का मामला सामने आया है। बैंक से नोटिस आने के बाद छात्र को इस जालसाजी का पता लगा जिसके बाद छात्र ने एसपी ऑफिस में आवेदन देकर जालसाज के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है। एसपी ऑफिस से छात्र का आवेदन सायबर सेल भेज कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

जानकारी के अनुसार आशिक पुत्र राजेश जाटव निवासी कुंवरपुर शिवपुरी ने बताया कि मैं स्टूडेंट हूं 2 माह पहले सोशल साइट्स इंस्टाग्राम पर मोबाईल नंबर 9518223087 से संपर्क हुआ जिसने अपना नाम हर्ष कुमार निवासी दिल्ली बताया और कहा कि तुम्हारी नौकरी केनरा बैंक में तुम्हारे आसपास की ब्रांच में
लगवा दूंगा इसलिए आप अपने आधार कार्ड और पैन कार्ड व बैंक पासबुक भेज दो जिस पर मैंने सभी डॉक्यूमेंट व्हाट्एप्प कर दिये।हर्ष कुमार ने कहा कि केनरा बैंक में 1000 में खाता निकलेगा और बताया कि उसमें हमारा मोबाइल 9889640576 संलग्न होगा जिसमें आपको एक छोटा मोबाईल भी मिलेगा। इसके बाद हर्ष कुमार का मोबाइल बंद हो गया। 20 जनवरी 2024 को उसे बैंक से नोटिस आया की आपके खाते में संदिग्ध लेनदेन हुआ है जिसके बाद उसने बैंक जाकर पता किया तो उसे पता चला कि उसके खाते से 2 माह में 1378297 रू.का लेन-देन हो चुका है। इससे परेशान पीड़ित छात्र ने बैंक और एसपी ऑफिस में आवेदन देकर खाता बंद कराने और ठग के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!