शिवपुरी: जिले के देहात थाना क्षेत्र सुजवाया गांव में दो बाइकों की भिड़ंत के बाद दो पक्षों में विवाद हो गया। एक घायल की पत्नी ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर दूसरे पक्ष के खेत में मवेशियों को छोड़कर 10 बीघा खेत में खड़ी गेंहू की फसल खराब करवा दी। पीड़ित ने इसकी शिकायत देहात थाना में दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले घायल की पत्नी सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक बीते रोज सुजराया गांव के रहने वाले रामनाथ गुर्जर (50) और अमर सिंह (50) की बाइक आपस में टकरा गई थी। दोनों घायलों को उनके परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।
देहात थाना पुलिस ने दो बाइकों की भिड़ंत के मामले क्रॉस केस दर्ज कर लिया था। लेकिन बाइकों की भिड़ंत के बाद अमर सिंह के परिजनों ने रंजिश पैदा हो गई थी। इसके बाद उनके द्वारा घायल रामनाथ गुर्जर और उसके छोटे भाई शिवनारायण के खेत में दो दर्जन से अधिक मवेशियों को छोड़ दिया।
मवेशियों ने दोनों भाइयों के 10 बीघा खेत में खड़ी गेहूं की फसल 50 फीसदी से भी ज्यादा नष्ट कर दी साथ ही दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई बाइक को लाठियों से भी चकनाचूर कर दिया। जिससे दोनों भाइयों को दो लाख से भी अधिक का नुकसान उठाना पड़ा हैं।
घायल रामनाथ गुर्जर के पुत्र रामनिवास गुर्जर की शिकायत पर देहात थाना पुलिस ने बाइक एक्सीडेंट में दूसरे घायल अमर सिंह गुर्जर की पत्नी विन्ना बाई गुर्जर, हल्के गुर्जर, रामलखन गुर्जर और बलवंत गुर्जर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

दो बाइकों की भिड़ंत के बाद बढ़ा विवाद: घायल की पत्नी ने खेत में खड़ी गेंहू की फसल उजड़वा कर लिया बदला / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- वेयर हाउस के पीछे मिला युवक का अर्द्धनग्न शव, हत्या की आशंका; पेट-छाती पर धारदार हथियार के निशान / Shivpuri News
- करैरा में लंपी वायरस की दस्तक, गोवंश पालकों की बढ़ी चिंता; वैक्सीन की कमी का आरोप / Shivpuri News
- रात में हुई मौत, सुबह परिजनों को मिली सूचना; जहरीली शराब की आशंका भी जताई, पुलिस जांच में जुटी / Shivpuri News<br>
- डिवाइडर से टकराकर 15 फीट उछली किशोरी, सिर में गंभीर चोट; वेंटीलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही सिद्धी / Shivpuri News
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment