ठंड से बचने के लिए झोपड़ी में जलाई थी अंगीठी
शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कैमई गांव की आदिवासी बस्ती की एक झोपड़ी में बीती रात भीषण आग लग गई। इस आग की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की जलकर दर्दनाक मौत हो गई वहीं झोपड़ी में मौजूद दूसरी महिला ने भाग कर अपनी जान बचा ली।
जानकारी के अनुसार कैमई गांव की रहने वाली 2 सगी बहनें माखना पत्नी मथुरा आदिवासी उम्र 86 और साबो पत्नी हरिया आदिवासी उम्र 82 ठंड से बचने के लिए झोपड़ी में अंगीठी जलाकर सो रही थी इसी दौरान रात में अंगीठी पर कंबल गिर गया जिससे झोपड़ी में भीषण आग लग गई। बीमारी से ग्रसित माखना आदिवासी आग से बचने के लिए भाग नहीं पाई जबकि साबो ने भाग कर अपनी जान बचा ली। बाद में ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक माखना
आदिवासी की जलकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची बैराड़ थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है।

झोपड़ी में लगी भीषण आग: आग की चपेट में आई 2 सगी बहनें, एक की मौत दूसरी ने भाग कर बचाई जान / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- वेयर हाउस के पीछे मिला युवक का अर्द्धनग्न शव, हत्या की आशंका; पेट-छाती पर धारदार हथियार के निशान / Shivpuri News
- करैरा में लंपी वायरस की दस्तक, गोवंश पालकों की बढ़ी चिंता; वैक्सीन की कमी का आरोप / Shivpuri News
- रात में हुई मौत, सुबह परिजनों को मिली सूचना; जहरीली शराब की आशंका भी जताई, पुलिस जांच में जुटी / Shivpuri News<br>
- डिवाइडर से टकराकर 15 फीट उछली किशोरी, सिर में गंभीर चोट; वेंटीलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही सिद्धी / Shivpuri News
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment