शिवपुरी: जिले की करैरा थाना पुलिस ने एटीएम मशीन चोरी करने के प्रयास के मामले में 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए अपराधियों ने यूट्यूब पर वीडियो देखकर एटीएम मशीन को काटना सिखा था। पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए एसपी रघुवंश सिंह भदोरिया ने बताया कि करैरा मे दिनांक 11.01.2024 के रात्रि 03.00 बजे अज्ञात बदमाशों के द्वारा ए.टी.एम. तोड़कर बाहर निकालकर ले जाने का प्रयाश किया गया ए.टी.एम तोडने की इस घटना से कस्वा करैरा मे सनसनी फैल गयी, फरियादी सोनू कृष्णानी निवासी पुलिस लाईन के पास करैरा की रिपोर्ट पर से थाना करैरा में चोरी का दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
थाना करैरा पुलिस द्वारा घटना स्थल तथा आसपास के स्थानों के सीसीटीव्ही फुटेज लिये गये एवं सायबर सैल की मदद ली गयी। करैरा पुलिस द्वारा लगातार सघनता से प्रयास किया गया जिसके आधार पर ज्ञात हुआ कि नितेन्द्र पाल पुत्र रतीराम पाल उम्र 23 बर्ष, राहुल पाल पुत्र हरभजन पाल उम्र 21 बर्ष नि.गण सिल्लारपुर थाना करैरा, छोटू पाल पुत्र उदयराज पाल उम्र 19 बर्ष नि. मतवारी हाल फिल्टर रोड करैरा जिला शिवपुरी एवं अपचारी नि. ईस्माइलपुर जिला अलवर राजस्थान हाल नि० ग्राम सिल्लारपुर करैरा के द्वारा घटना घटित की गयी है आज दिनांक 24.01.2024 के सुबह आरोपियों के घरों पर दबिश दी गयी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि ग्राम सिरसौद मे ए.टी.एम काटने की घटना को सुनकर आरोपी राहुल पाल के मन मे ए.टी.एम काटने की घटना करने का प्लान उत्पन्न हुआ तथा यूट्यूब पर बीडियों में ए.टी.एम काटते हुए देखकर उपरोक्त सभी दोस्तो के साथ मिलकर आपस मे चर्चा कर प्लान तैयार किया गया तथा ग्वालियर से 5000 रूपये का गैस कटर मय उपकरण के खरीदकर लाये तथा दिनांक 11.01.2024 की रात्रि 03.00 बजे इंडिया वन ए. टी. एम कस्वा करैरा के अन्दर राहुल पाल एवं नितेन्द्र पाल घुस गये तथा छोटू पाल एवं अपचारी ए.टी.एम के सामने खंडर पड़ी चिल्डिंग मे छिपकर पहरेदारी करने लगे, राहुल पाल एवं नितेन्द्र पाल ने ए.टी.एम की शटर बंद करके, गैस कटर के बध्यम से एटीएम मशीन के नट काटें और मशीन बाहर निकालकर को बाइक पर रखने का प्रयाश किया किन्तु बजनदार होने से मोटरसाईकिल पर नही ले जा पाये और ए.टी.एम मशीन को बाहर छोडकर भाग निकले। आरोपियों कब्जे से गैस कटर मय उपकरणों के बरामद किया, आरोपियों से ए.टी.एम कांटने, लूटने संबंधी अन्य घटनाओं के संबंध मे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने एटीएम चोर गिरोह दबोचा 4 आरोपी गिरफ्तार यूट्यूब से सीखा एटीएम काटना / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment