शिवपुरी: जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के अटलपुर गांव के पास फोरलेन हाइवे पर खड़े टमाटर से भरे तीन पहिया की दो लोडिंग में ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से दोनों लोडिंग पूरी तरह से तहस नहस हो गया। लोडिंग सवार एक युवक मामूली तो वहीं एक युवक को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि ट्रक टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक कोलारस थाना क्षेत्र के मोहराई गांव के रहने वाले किसान जयपाल धाकड़ अपनी टमाटर की फसल को दो लोडिंग वाहन में भरकर अशोकनगर और राघोगढ़ की मंडी के लिए निकला था। एक लोडिंग को जयपाल धाकड़ चला रहा था व दूसरी लोडिंग वाहन को विजय जाटव चला रहा था। इसी दौरान रात 2 बजे अटलपुर के पास विजय जाटव की लोडिंग का टायर पंचर हो गया था। इसके चलते दोनों लोडिंग वाहन हाइवे पर रुक गईं थी। तभी अचानक से पीछे आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों लोडिंग वाहन में जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फ़रार हो गया। ट्रक की टक्कर से दोनों लोडिंग पूरी तरीके से छतिग्रस्त हो गईं। वही ट्रक की चपेट में आने से विजय जाटव गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदरवास थाना पुलिस में सड़क दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

ट्रक ने टमाटर से भरे 2 लोडिंग वाहनों को उड़ाया, ड्राइवर घायल लोडिंग हुई चकनाचूर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- वेयर हाउस के पीछे मिला युवक का अर्द्धनग्न शव, हत्या की आशंका; पेट-छाती पर धारदार हथियार के निशान / Shivpuri News
- करैरा में लंपी वायरस की दस्तक, गोवंश पालकों की बढ़ी चिंता; वैक्सीन की कमी का आरोप / Shivpuri News
- रात में हुई मौत, सुबह परिजनों को मिली सूचना; जहरीली शराब की आशंका भी जताई, पुलिस जांच में जुटी / Shivpuri News<br>
- डिवाइडर से टकराकर 15 फीट उछली किशोरी, सिर में गंभीर चोट; वेंटीलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही सिद्धी / Shivpuri News
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment