शिवपुरी: जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के माधौनगर का रहने वाला एक किसान मंगलवार को जनसुनवाई में शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचा। जहां उसने खराब दवा को बेचने वाले दुकानदार पर कार्रवाई और आरोपी से फसल नुकसान की राशि दिलाए जाने की मांग की।
माधौनगर के रहने वाले गुड्डा लोधी ने बताया कि 25 नवंबर को उसने अपनी मसूर की फसल में डालने के लिए 3900 की दवा रन्नौद कस्बे के राजू राय की दुकान से खरीदी थी। जिस वक्त मसूर की फसल में दवा डाली थी। उस वक्त फसल में फूल आ गया था। दवा के छिड़काव के बाद मसूर की फसल का फूल नष्ट हो गया।
किसान ने बताया कि उसकी 10 बीघा की जमीन में मसूर की फसल पूरी तरीके से खराब हो चुकी है। जिससे उसे करीब 3 लाख का नुकसान हुआ है। इसकी भरपाई और दवा की शिकायत जब रन्नौद कस्बे की दवा की दुकान के संचालक राजू राय से की तो उसके तरफ से उसे भी दवा देकर मारने की धमकी दी जा रही है। इसी की शिकायत को लेकर मंगलवार को वह जनसुनवाई में कलेक्टर के पास पहुंचा है। आरोपी पर करवाई और आरोपी से ही क्षतिपूर्ति की राशि दिलवाई जाने की मांग की।

किसान बोला- दवा डालते ही फसल का फूल झड़ा, 3 लाख का नुकसान, कलेक्टर से शिकायत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- वेयर हाउस के पीछे मिला युवक का अर्द्धनग्न शव, हत्या की आशंका; पेट-छाती पर धारदार हथियार के निशान / Shivpuri News
- करैरा में लंपी वायरस की दस्तक, गोवंश पालकों की बढ़ी चिंता; वैक्सीन की कमी का आरोप / Shivpuri News
- रात में हुई मौत, सुबह परिजनों को मिली सूचना; जहरीली शराब की आशंका भी जताई, पुलिस जांच में जुटी / Shivpuri News<br>
- डिवाइडर से टकराकर 15 फीट उछली किशोरी, सिर में गंभीर चोट; वेंटीलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही सिद्धी / Shivpuri News
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment