शिवपुरी: सोमवार को शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के सालौन गांव में नहाते समय एक 30 वर्षीय युवक को बोरवेल के बिजली के तार में करंट लग गया। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजन युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। लेकिन डॉक्टर में युवक को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक के शव के शव का आज (मंगलवार को) जिला मुख्यालय पर पोस्टमॉर्टम कराया है।
जानकारी के मुताबिक सालौन गांव का रहने वाला 30 वर्षीय किशन गुर्जर सोमवार की शाम 6 बजे अपने घर मे लगे बोरवेल पर नहा रहा था। घर के सदस्य गांव में मंदिरों पर गए हुए थे। इसी दौरान नहाते वक्त किशन गुर्जर पुत्र बहादुर गुर्जर को बिजली के तार हटाते वक्त करंट लग गया। परिजनों को किशन बेहोशी के हाल में पड़ा हुआ मिला था। इसके बाद परिजन किशन को लेकर पहले बदरवास के स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे थे।
जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन सोमवार की रात साढ़े 8 बजे जिला अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने किशन को मृत घोषित कर दिया। बता दें कि किशन शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।






Be First to Comment