Press "Enter" to skip to content

8 लाख के जेवरात चोरी कर ले गए चोर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने के चक्कर काट रहा है फरियादी / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के उची बरौद गांव से चोर नगदी समेट 8 लाख रुपए कीमत के जेवरात समेट कर फरार हो गए। पीड़ित घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने अब पुलिस थाने के चक्कर काट रहा है। लेकिन पुलिस फरियादी की सुनवाई नहीं कर रही है। इससे परेशान पीड़ित ने मंगलवार को इसकी शिकायत जनसुनवाई में आवेदन देकर एसपी ऑफिस में दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार महेश धाकड़ पुत्र हजारी धाकड़ निवासी ग्राम उची बरौद थाना बैराड़ ने बताया कि दिनांक 20.09.2023 को अपने घर पर उपरी मंजिल पर सो रहे था इसी दौरान रात्रि में 1-2 बजे उपरी मंजिल से नीचे आया तब देखा कि उसके खिवाड़ खुले पड़े थे घर की अलमारी से सोने के जेवरात सोने का हार, चाँदी की करदौनी, मंगलसूत्र, दो चैन सोने की सोने की चौड़ी, पायल कीमत लगभग 8 लाख की चोरी हो गयी जिसकी रिर्पोट मैंने पुलिस थाना बैराड़ में की तो पुलिस थाना बैराड़ ने रिपोर्ट नहीं लिखी और मौखिक बोल दिया कि तुम्हारी चोरी को हम विधान सभा चुनाव के बाद निकाल देगें। अब फरियादी थाने के चक्कर काट रहा है लेकिन पुलिस उसकी सुनवाई नहीं कर रही है। पीड़ित ने एसपी ऑफिस में आवेदन देकर चोरी का मामला दर्ज कर चोरों का सुराग लगाने की गुहार लगाई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!