मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क में एक बार फिर से किलकारी गूंजी है।नामीबिया से भारत लाई गई चीता ज्वाला ने तीन शावकों को जन्म दिया है। इससे पहले नामीबिया से आई चीता आशा ने भी शावकों को जन्म दिया था। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने इन चीतों का सोशल मीडिया एक्स पर वीडियो शेयर कर खुशी व्यक्त की है।
मंगलवार की सुबह कूनो नेशनल पार्क से अच्छी खबर आई है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया पर नए चीतों के जन्म की खुशखबरी बताई है। उन्होंने बताया कि कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से लाई गई चीता ज्वाला ने तीन नए शावकों को जन्म दिया है। इससे कुछ दिन पहले आशा ने भी तीन नए शावकों को जन्म दिया था। इससे पहले भी 24 मार्च 2023 को मादा चीता ज्वाला ने चार शावकों को जन्म दिया था। इनमें से तीन शावकों की मौत हो गई थी। चार में से एक शावक जीवित है और कूनो में बड़ा हो रहा है।
भूपेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि कूने के नए शावक। ज्वाला नाम की नामीबियाई चीता ने तीन शवाकों को जन्म दिया। यह खबर नामीबियाई चीता आशा की ओर से अपने शावकों को जन्म देने के कुछ ही सप्ताह बाद आई है। देशभर के सभी वन्यजीव अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं और वन्यजीव प्रेमियों को बधाई। भारत में इसी तरह से वन्य जीव फले और फूले।

कूनो में फिर गूंजी किलकारी,चीता ज्वाला ने 3 शावकों को दिया जन्म
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- वेयर हाउस के पीछे मिला युवक का अर्द्धनग्न शव, हत्या की आशंका; पेट-छाती पर धारदार हथियार के निशान / Shivpuri News
- करैरा में लंपी वायरस की दस्तक, गोवंश पालकों की बढ़ी चिंता; वैक्सीन की कमी का आरोप / Shivpuri News
- रात में हुई मौत, सुबह परिजनों को मिली सूचना; जहरीली शराब की आशंका भी जताई, पुलिस जांच में जुटी / Shivpuri News<br>
- डिवाइडर से टकराकर 15 फीट उछली किशोरी, सिर में गंभीर चोट; वेंटीलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही सिद्धी / Shivpuri News
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment