Press "Enter" to skip to content

ट्रक की टक्कर से सात साल के बच्चे की मौत, परिजन ने हाइवे किया जाम / Shivpuri News

शिवपुरी: अमोला थाना क्षेत्र में कोटा-झांसीफोरलेन हाइवे पर एक ट्रक ने सातसाल के बच्चे को टक्कर मार दी।जिससे बच्चे की घटना स्थल परही मौत हो गई। मामले में गुस्साए लोगों ने पहले तो ड्राइवर को पीटा और फिर हाइवे पर एक घंटे तकजाम लगा दिया। इस बीच वह तहसीलदार व एसडीओपी के आश्वासन पर माने। अमोला गांव में अयोध्या में हो रही रामलला कीप्राण-प्रतिष्ठा के तहत सोमवार को अमोला गांव में भंडारे का आयोजन किया जा रहा था। जहां अमोला क्रमांक 3 निवासी सात साल का कुल्लू पुत्र मनोज परिहार भंडारे में शामिल होने के लिए घर से निकला। जब वह कोटा-झांसीफोरलेन हाइवे क्रॉस कर रहा था, तभी सामने से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी।

जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान ग्रामीणों ने ट्रक ड्राइवर को पकड़कर पीट दिया।यहां मौके पर पहुंची पुलिस ने ड्राइवर व ट्रक दोनों को ही थाने भिजवाया। इस बीच बच्चे की मौत से नाराज परिजन व ग्रामीण हाइवे परजाम लगाकर बैठ गए। जहां उन्होंने कहा कि जब यहां कार्यक्रम चल रहा है. तो पुलिस को बैरिकेडिंग करनी चाहिए थी। लेकिन यहां पुलिस तैनात तक नहीं की गई। जिससे यह हादसा हुआ। अब वह तभी उठेंगे जब कलेक्टर-एसपी यहां आएंगे। इसके बाद मौके पर पहुंचे तहसीलदार व एसडीओपी ने ग्रामीणों को जांच का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। इस दौरान यहां शाम 6 बजे से लेकर 7 बजे तक जाम लगा रहा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!